Entertainment

आमिर का चला जादू ‘धूम -3’ 5 दिन में कमाए 150 करोड़

मुंबई :एजेंसी :आमिर खान का चला जादू फिल्म ‘धूम-3’ भी अब 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। यश राज बैनर तले बनी फिल्म ‘धूम-3’ 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 36 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर नया कीर्तिमान बनाया था। इसके पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के नाम था, जिसने पहले दिन 33 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने अपने वीकेंड के दौरान 107 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बॉक्स ऑफिस पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ‘धूम-3’ ने पांच दिनों में 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। 2013 में रिलीज फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘क्रिश-3’ के बाद ‘धूम-3’ भी अब 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कटरीना कैफ और उदय चोपड़ा की मुख्य भूमिका है।

युवाओं को खासी पसंद आ रही है फ़िल्म

फ़िल्म देखकर निकल रहे गौरव यादव ने बताया के फ़िल्म बहुत अच्छी है में आमिर खान का बहुत बड़ा फैन हू इस वजह से मैंने ये फ़िल्म देखने का मन बनाया पर स्टोरी वाइज धूम 3 मुझे बहुत अच्छी लगी ,
विकास ने बताय कि मूवी में एक्शन काफी जबर्दस्त है आमिर खान का अभिनय लाजवाब है ,में कटरीना कैफ ,का फैन हू ,कटरीना कैफ का डांस और रोल काबिले तारीफ है
वन्दना यादव के चेहरे पर मुस्कान देखकर हमने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा फ़िल्म वाज़ सुपर्ब एज़ युज़ुअल आमिर खान वाज़ सो गुड

Related posts

जेल में मानेगी संजू बाबा कि दीवाली

firstopinion

दीपिका के नाम पर चुप्पी साधी रणवीर ने

firstopinion

इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाएंगे रोहित शेट्टी

firstopinion