National

अरविन्द कि ताज़पोशी 7 वे मुख्यमंत्री के तौर पे ली शपथ

cm kejariwal
दिल्ली हलचल ,ब्यूरो

अन्ना के साथ मिलकर अनशन-आंदोलन करने वाले अरविंद केजरीवाल ने आज इतिहास रचते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने परंपरागत तरीके से हटकर लोगों को संबोधित किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ और सख्ती से जंग लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने लोगों को रिश्वत ना देने, और ना लेने की शपथ भी दिलवाई।
दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न केवल परंपराओं को तोड़ा बल्कि इतिहास भी रच दिया। केजरीवाल के सभी छह मंत्रियों ने भी रामलीला मैदान में ही शपथ ली। शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने आम जनता को उसी मंच से संबोधित किया और परंपराओं से बंधी घिसी पिटी राजनीति पर मजाक किया।
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि एक जुट होकर इस देश से भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है। अरविंद केजरीवाल ने साफ किया कि अब सरकार सात मंत्री और चंद अफसर नहीं चलाएंगे। बल्कि सरकार में आम आदमी चलायेगा। केजरीवाल ने अन्ना का ज़िक्र करते हुए कहा कि, उनकी अगुवाई में इसी मैदान पर हमने भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था. केजरीवाल ने सरकारी अस्पतालों की कमियों, बिजली-पानी, सड़क की गड़बड़ियों के लिए राजनीति की गड़बड़ियों को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल ने दिल्ली की अफसरशाही में ज्यादातर लोगों को ईमानदार कहा और उनसे भ्रष्टाचार और गरीबी उन्मूलन के लिए मिल कर काम करने की अपील की।
अरविंद केजरीवाल ने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के नारों के साथ की। केजरीवाल ने कहा कि मैंने अभी जो सीएम पद की शपथ ली है, वो हर आदमी ने शपथ ली है। ये लड़ाई अरविंद को सीएम बनाने के लिए नहीं बल्कि आम आदमी को सीएम बनाने के लिए हुई है। दिल्ली के लोगों ने एक बहुत बड़ा काम करके दिखाया है। आम आदमी निराश हो चुका था। राजनीति ने सबकुछ बर्बाद कर दिया था। दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया कि आम आदमी भी साफ सुथरी राजनीति कर सकता है।

केजरीवाल ने परमेश्वर, अल्लाह, वाहेगुरु को धन्यवाद दिया । अरविन्द ने कहा कि ये जीत कुदरती करिश्मा लगता है। दो साल पहले हम ये सोच ही नहीं सकते थे कि हम भ्रष्ट पार्टियों को उखाड़ सकते हैं। मैं भगवान को शुक्रिया अदा करता हूं। अभी तो शुरुआत है। असली लड़ाई बहुत लंबी है। ये लड़ाई हम 6-7 लोग नहीं लड़े सकते। अगर दिल्ली के डेढ़ करोड़ लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे तो जीतेंगे। सारी समस्याओं का हल हमारे पास नहीं है। डेढ़ करोड़ लोग मिलकर सरकार बनाएंगे और चलाएंगे।
ढाई साल पहले हम लोग इकट्टा हुए थे जब अन्ना 13 दिन के अनशन पर बैठे। दो साल में क्या हुआ,।ये साफ हो गया कि देश की राजनीति बदलनी होगी। अन्ना कई बार कहते थे कि राजनीति कीचड़ है, तो मैंने उन्हें समझाया करता था कि खुद ही कीचड़ में घुसना पड़ेगा और साफ करना पड़ेगा।
मौजूदा राजनीतिक पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गंदी राजनीति की वजह से स्कूलों की स्थिति खराब है। सरकारी अस्पतालों में दवा नहीं है। उसी राजनीति को साफ करने के लिए निकले हैं। दो साल से संघर्ष कर रहे हैं। इसी संघर्ष में संतोष कोली को भी खोया। आज उनकी आत्मा जहां कहीं भी होगी तो वो देख रही होगी कि उसका संघर्ष काम कर गया।

आजकल कई लोग कहते हैं कि सतर्क रहना, अफसरशाही आपको सफल नहीं होने देगी। ये गलत है कि मैं कुछ दिनों से अफसरों से मिला और साफ हो गया कि अगर कुछ लोग भ्रष्ट हैं तो ज्यादातर साफ हैं। अगर अफसर पूरे देश के इकट्टा हो जाए तो देश से भ्रष्टाचार साफ हो जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी विधायकों से निवेदन करता हूं कि मंत्रिपद, विधायकी का घमंड नहीं आना चाहिए। आज आप पार्टी दूसरी पार्टियों का घमंड तोड़ने के लिए बनी है। कहीं ऐसा ना हो कि कोई और पार्टी हमारा घमंड तोड़ने के लिए खड़ी हो जाए। हमें सेवाभाव कभी नहीं भूलना चाहिए जिंदगी में।
दिल्ली की जनता ने मिलकर भ्रष्ट, सांप्रदायिक ताकतों को ललकारा है। वो लोग अड़चनें अड़ाएंगे। मुझे तरह तरह की खबरें मिल रही हैं। लेकिन सरकार का रास्ता आसाना नहीं होता। हम पर और मंत्रियों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली की जनता की आशा बड़ गई है तो कभी डर लगता है। लेकिन मैं प्रभु से विनती करता हूं कि हमें सदबुद्धि देना।

हर्षवर्धन की भीं की तारीफ

केजरीवाल ने डॉ हर्षवर्धन कि तारीफ करते हुए कहा कि, डॉ. हर्षवर्धन अच्छे इंसान हैं, पर उनकी पार्टी के बारे में कुछ नहीं कह सकता। आज रात को जब सोओगे तो मैं पार्टी वालों से कहूंगा कि अगर आपको लगता है कि हम देश के लिए काम कर रहे हैं तो आप सब लोग भी हमारा साथ देना। अभी विश्वासमत का प्रस्ताव आएगा। हमें उसकी चिंता नहीं है। गिरे या पास हो ये छोटी बात है। हम देश को बचाने के लिए निकले हैं। हम देश की जनता के पास जाएंगे। हमें उम्मीद है कि जनता हमें पूरा बहुमत देगी।
पैसे कमाने नहीं आए हैं
केजरीवाल ने कहा कि हम पैसे कमाने नहीं आए हैं। हमें विश्वासमत की चिंता नहीं है। दूसरी पार्टियों में तोड़ फोड़ चल रहा है। जब अन्ना हजारे यहां आए थे तो सारी जनता सड़कों पर उतर गई। पिछले साल जब दामिनी बलात्कार केस हुआ तो सारा देश सड़क पर उतर गया। मुझे उम्मीद है कि आने वाले 5 साल में देश फिर सोने की चिड़िया कहलाएगा। हम एक कसम खाकर जाएंगे। कोई आपसे पैसे मांगे तो उससे सेटिंग कर लेना और एक फोन नंबर देंगे और उसे रंगे हाथ पकड़वाएंगे। सारी दिल्ली ठान ले कि ना रिश्वत देंगे और न लेंगे।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गयी है अब केजरीवाल के पास मोका है कि मेनिफेस्टो में जनता से किये वादे पुरे करे

Related posts

श्रीनगर में फुकटल नदी पर बने कृत्रिम झील में विस्‍फोट, बाढ़ का खतरा

firstopinion

शाह को फंसाते तो केंद्र सरकार खुश होती: CBI प्रमुख

firstopinion

बलात्कारियों को मिलेगी मौत की सज़ा

firstopinion