National

अमेरिका में मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी

238900-modi-5

वॉिंशगटन,एजेंसी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सितंबर में प्रस्तावित अमेरिकी दौरे की तारीखें अभी फाइनल नहीं हुई हैं लेकिन वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने उनके भव्य स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी है। भारतीय–अमेरिकी कम्युनिटी को उम्मीद है कि मोदी का स्वागत करने के लिए ६०से ८०हजार लोग एकत्र होंगे। यह किसी भी भारतीय नेता का अभूतपूर्व स्वागत होगा। समारोह के आयोजकों में शामिल भारत बराई ने बताया कि मोदी के स्वागत समारोह के लिए उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है। हालांकि इस तरह के आयोजनों के लिए सबसे उपयुक्त वेन्यू न्यू यॉर्वâ का यैंकी स्टेडियम (क्षमता ६०,०००) और न्यू जर्सी का जायंट्स स्टेडियम (क्षमता ८०,०००) सितंबर के आखिरी सप्ताह के लिए पहले ही बुक हो चुके हैं। मोदी की यात्रा की तारीखें अभी फाइनल नहीं हुई हैं, फिर भी इस स्वागत समारोह के २८ सितंबर को होने की उम्मीद है। बराई का कहना है कि मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए वह हजारों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। ओवरसीज प्रेंâड्स ऑफ बीजेपी के प्रेजिडेंट चंद्रकांत पटेल के अनुसार न्यू यॉर्वâ-न्यू जर्सी क्षेत्र में मोदी के लिए स्वागत समारोह और भारतवंशी समुदाय की रैली की तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है। उनकी संस्था सभी प्रमुख भारतीय और सामुदायिक ऑर्गनाइजेशंस के साथ मिलकर इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रही है।

Related posts

मुसलमानों को नही मिलना चाहिए वोट का अधिकार: शिवसेना

firstopinion

प्रधानमंत्री जी काम करने दीजिये – AAP

firstopinion

एप्पल के पूर्व सीईओ भारत में

firstopinion