National

अमृतसर रोड शो में, बाल-बाल बचे जेटली

arun-jaitley2_505_092613080111_012014094651
नयी दिल्ली।हलचल

लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार सियासी मैदान में उतरे बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली का पहला रोड शो यादगार बन गया। पहले ही रोडशो में उन्हें जोरदार झटका लगा। अमृतसर से बीजेपी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले अरुण जेटली आज अमृतसर में रोड शो करने पहुंचे। रोड शो के जरिए ही जेटली ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस रोड शो के दौरान अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पटाखे जला रहे थे। खुली गाड़ी में जेटली सड़क से गुजर रहे थे कि अचानक एक पटाखा जेटली के हाथ में आ लगा और उनका हाथ जल गया। इस घटना के बाद उन्होंने फौरन ही रोड शो बंद कर दिया। प्राथमिक ईलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। ईलाज कराने के बाद जेटली ने दोबारा से रोड शो शुरु किया। उन्होंन पार्टी की तरफ से मिले टिकट के लिए उनका आभार प्रकट किया और रोड शो खत्म करने के बाद स्वर्ण मंदिर भी गए। गौरतलब है कि बीजेपी में इस बार टिकट बंटवारे को लेकर रोष है। चंडीगढ़ में भी किरण खेर को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। बीजेपी कार्यकर्ता चंडीगढ़ से किरण खेर को टिकट मिलने की बात से नाराज हैं। उन्होंने इस बात विरोध काला झंडा दिखाकर किया।

Related posts

DM-SSP का रास्ता रोकने पर होमगार्ड को मिलेगा सम्मान

First Opinion News

‘गुंडा नंबर वन’ हैं अमित शाह: आजम खान

firstopinion

प्रधानमंत्री जी काम करने दीजिये – AAP

firstopinion