Politics

सचिन को देखने उमड़ा सचिवालय

Sachin-Tendulkar-9

नयी दिल्‍ली,एजेंसी।  : क्रिकेट को अलविदा कह चुके क्रिकेट के दिग्‍गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के कारण केरल सचिवालय में कुछ देर काम ठप हो गया. दरअसल सचिन केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी से मंगलवार को मिलने पहुंचे. इस दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी को देखने के लिए केरल सचिवालय के कर्मचारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण सचिवालय में काफी देर तक कामकाज ठप रहा.

मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर सुबह 10 बजे ही सैकड़ों की संख्या में सचिन के प्रशंसक एकत्रित हो गये. भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी और काफी प्रयास के बाद सचिन को चांडी के कार्यालय में ले जा सके. दरअसल सचिन फुटबॉल के लीग टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) की अपनी फ्रेंचाइजी टीम के प्रचार के सिलसिले में यहां आये थे.

Related posts

कल सुबह तीन और चार बजे से चलेंगी बस-मेट्रो

firstopinion

सांप्रदायिकता के मुददे पर वामपंथी और समाजवादियों कि जुगलबंदी

firstopinion

UP, बिहार की पार्टियों की तरह नहीं है मनसे : राज

firstopinion