National

शाजिया,विश्वास AAP से नाराज़

kumar-shazia_325_031114093755

नई दिल्ली:हलचल , आम आदमी पार्टी (आप) में लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर अंदरूनी कलह अब शीर्ष नेताओं तक पहुंच चुकी लगती है। आप पार्टी की शीर्ष नेताओं में शामिल शाजिया इल्मी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार किया है, वहीं अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ खड़े आप नेता कुमार विश्वास भी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज दिख रहे हैं।

शाजिया इलमी ने अटकलों पर विराम लगाने की मांग करते हुए आज साफ कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। शाजिया ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘मैं रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हूं। मैंने इस पर कभी सहमति नहीं जताई। मैं पिछले दो महीनों से इससे इनकार कर रही हूं।’ इस तरह की अटकलें थीं कि शाजिया रायबरेली से सोनिया के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

वहीं कुमार विश्वास ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आज कुछ ट्वीट किए हैं, जिससे पार्टी को लेकर उनकी नाराजगी का संकेत मिलता है। विश्वास ने ट्वीट किया है, ‘चढ़ती नदी में नाले गिरेंगे तो आस्थावान स्नान से भी डरेगा, आचमन तो भूल ही जाओ।’ इस ट्वीट से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी से जुड़ रहे नए चेहरों को ज्यादा अहमियत दिए जाने को लेकर कुमार विश्वास नाराज हैं।

Related posts

मोदी की पाठशाला कहा , भाई-भतीजावाद से बचकर रहें सांसदों

firstopinion

आम आदमी पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़

firstopinion

गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव, कल से शुरू होगा नामांकन

firstopinion