National

राहुल ने किसानो को रहत राशी के चेक बाटे

नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं। राहुल ने अनंतपुर जिले में पदयात्रा कर किसानों, गरीब महिलाओं और स्टूडेंट्स से मुलाकात की और सुसाइड करने वाले किसानों के परिवार को राहत राशि का एक चेक सौंपा। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी किसानों से उनकी जमीनें हड़पना चाहते हैं, लेकिन हमारी पार्टी ने तय कर लिया है कि हम सरकार को किसानों की ताकत दिखा देंगे।” राहुल ने कहा कि राज्य की सरकार (टीडीपी) को केंद्र से स्पेशल पैकेज की मांग करनी चाहिए।

हाल में राहुल ने राजस्थान और गुरुवार को तमिलनाडु के त्रिचि में किसानों से मुताकात कर एक जनसभा को संबोधित किया था। आंध्र प्रदेश में अपनी पदयात्रा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष पुट्टपर्ती में संगठन की जमीन मजबूत करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि राहुल पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान और तमिलनाडु का दौरा कर पदयात्रा कर चुके हैं

Related posts

बलात्कारियों को मिलेगी मौत की सज़ा

firstopinion

दसवीं बोर्ड अनिवार्य अगले साल से देनी होगी परीक्षा – CBSE

firstopinion

9 पीसीएस अधिकारीयों को मिली पदोन्नति, बने आईएअस

First Opinion News