Politics

राहुल की शादी की चिंता करे कांग्रेस : शिवसेना

narendra-modi-anointment-like-nectar-after-samudramanthan-uddhav-thackeray_130913082639

मुंबई,एजेंसी । बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शादी विवाद में अब शिवसेना भी कूद पड़ी है। कांग्रेस द्वारा मोदी पर किए जा रहे हमले पर शिवसेना ने पलटवार किया है। शिवसेना ने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा है कि मोदी की पत्नी कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेसी नेताओं को राहुल की शादी की चिंता करनी चाहिए। इससे न ही गरीबों के घर का चूल्हा जलने वाला है न ही घोटालों के जरिए लूटा गया पैसा वापस आने वाला है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए इसमें लिखा गया है, कि कांग्रेस के राजनीतिक गुंडों और नेताओं ने अब तक कई महिलाओं को फंसाकर उनकी जिंदगी चौपट की है। शादी और पद का लालच देकर ठगा है। कई कांग्रेसी रेप और महिलाओं पर अत्याचार जैसे मामलों में जेल में बंद हैं, वहीं कांग्रेस वाले नरेंद्र मोदी को लेकर और उनकी पत्नी पर हुए तथाकथिक अत्याचार के खिलाफ खड़े हैं।

संपादकीय में निजी मामलों पर मोदी पर निशाना साधने के लिए कुंआरे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का उपहास उड़ाया गया है और केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को भी इसमें शामिल करते हुए कहा गया है कि अगर कांग्रेस जशोदाबेन को लेकर उतनी ही चिंतित है तो उसे रहस्यमयी परिस्थियों में मारी गयी सुनंदा पुष्कर के बारे में भी कुछ कहना चाहिए।

Related posts

नेता बदले और बदल गए एजेंडे

firstopinion

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त विभाग से नाराज़ आज़म

firstopinion

अटल को भारत रत्न देगी मोदी सरकार?

firstopinion