Crime

युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़

2-sexual-Harassment-LL-Size

गुड़गांव,हलचल

गुड़गांव के सेक्टर-55 में रहने वाली असम की एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक घर में घुसकर युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़िता यहां की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह भाई के साथ रहती है। आरोप है कि नाथूपुर निवासी मनोज कुमार उसके घर में घुस आया। नशे में धुत युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसने लगा।

फिर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर युवती का भाई जाग गया और उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाने में युवती ने बयान दिया कि आरोपी बस चालक है। वह उसी बस से कंपनी आती-जाती है। इसके चलते उसे घर की जानकारी थी।

मामले की जांच कर रहे एएसआई विजय कुमार के अनुसार आरोपी शराब के नशे में धुत था। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।

Related posts

अफगानिस्तान में बम धमाके, 13 की मौत

firstopinion

सहारा की सुप्रीम कोर्ट से अपील, सुब्रत को नजरबंद कर ले

firstopinion

नशे में एसएसपी के घर पहुंचा :गिरफ्तार

firstopinion