Politics

महंगाई, मिलावट ने निकाला दिल्ली का दिवालाः हर्षवर्धन

 

संवाददाता, नई दिल्लीः बीजेपी के सीएम कैंडिडेट डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान दिल्लीवालों को सरकार ने दिवाली में भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि दिवाली के मौके पर लोगों को मिलावट की मार झेलनी पड़ रही है जबकि सरकारी मशीनरी तमाशबीन बनी हुई है।

हर्षवर्धन का आरोप है कि दिल्ली के हर इलाके में रसोई गैस की कालाबाजारी हो रही है और बाजार नकली मिठाइयों से भरे पड़े हैं। बावजूद इसके, सरकार ने एक भी छापा नहीं मारा है। हर्षवर्धन के मुताबिक, दिल्ली में रसोई गैस का सिलिंडर 1200 से 1400 रूपये में बेचा जा रहा है।

डॉ. हर्षवर्धन ने महंगी हो रही सब्जियों के लिए भी दिल्ली सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि प्याज के अलावा टमाटर, आलू, बैंगन और हरी सब्जियां दिवाली होने के बावजूद महंगी बिकर रही हैं। दो दिन पहले 40 रूपये किलो बिकने वाला टमाटर 60 से 70 रूपये प्रति किलो के दाम से बेचा जा रहा है। इसी तरह फलों का दाम भी काफी बढ़ गया है

Related posts

आशा पारेख ने घर आकर मांगा था पद्मभूषण : गडकरी

firstopinion

नहीं मिलेगी मोदी को एसपीजी सुरक्षा

firstopinion

महत्वपूर्ण नियुक्तियां पर रोक के लिए आयोग पहुंची BJP

firstopinion