National

भारती के खिलाफ हो सकता है केस दर्ज़

Somnath Bharti

दयाल शर्मा दिल्ली हलचल
दिल्ली सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ खिड़की एक्सटेंशन में रहने वाली दो विदेशी युवतियों ने मालवीय नगर थाने में कंप्लेंट दी है। पुलिस के मुताबिक , इन आरोपों में आईपीसी की धारा 342, 509 और अन्य कई धाराओं के तहत जबरन बंद करने और महिला की मर्यादा भंग करने में केस दर्ज हो सकता है।
कानून मंत्री और उनके सर्मथकों ने कार में बैठी दो अफ्रीकी युवतियों को देह व्यापार में शामिल बताते हुए पीसीआर कॉल कर उन्हें पुलिस के हवाले करने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्होंने एक फ्लैट में देह व्यापार चलने का आरोप लगाते हुए उसका गेट बाहर से बंद कर दिया था। अंदर उस फ्लैट में रहने वाले अफ्रीकी युवतियां और युवक थे। मंत्री पुलिस के साथ चार लड़कियों को एम्स भी ले गए थे , जहां उनका मेडिकल चेकअप कराया गया था। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मेडिकल चेकअप में ड्रग्स के सेवन की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद लड़कियों ने मंत्री के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दी। फ़िलहाल पुलिस ने अभी तक एफआईअर दर्ज नहीं की है।

Related posts

मोदी के शपथ समारोह में नवाज शरीफ को निमंत्रण

firstopinion

नेपाल में आए भूकंप में जिंदा दफन हो गए दर्जनों प्रेमी युगल

firstopinion

13 साल नौकरी के बाद IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा।

First Opinion News