Entertainment

बिग बॉस के घर में वापस आईं गौहर, कुशाल की एंट्री के खिलाफ सलमान

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के होस्ट सलमान खान और शो के प्रोड्यूसर्स के बीच ठनती नजर आ रही है। सलमान और शो के प्रो़ड्यूसर्स के बीच टेंशन का कारण बने हैं कुशाल टंडन और उनका खराब व्यवहार।
 दरअसल बुधवार को एंडी से मारपीट करने के बाद कुशाल को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया था। कुशाल के साथ-साथ गौहर ने भी घर छोड़ दिया था और वो लोनावाला के एक होटल में जाकर रुक गए थे। हांलाकि बाद में शाम को ही बिग बॉस के आयोजकों ने गौहर को घर के अंदर आने के लिए कन्वेंस कर लिया था।
 लेकिन इसके बाद गौहर ने एक और शर्त रख दी थी कि वो घर के अंदर तभी आएंगी, जब कुशाल को घर के अंदर बुलाया जाएगा। हांलाकि बाद में काफी बात-चीत और मशक्कत के बाद गौहर इस शर्त पर घर के अंदर आईं कि अगले दो दिनों के अंदर ही कुशाल घर के अंदर आ जाएंगे।

Related posts

‘एयरलिफ्ट’ का ट्रेलर देख 22 जनवरी का आप बेसब्री से करेंगे इंतजार

firstopinion

आमिर का चला जादू ‘धूम -3’ 5 दिन में कमाए 150 करोड़

firstopinion

बदमाशों ने की श्रुति के घर में जबरन घुसने की कोशिश

firstopinion