Crime

जबलपुर : मेडिकल कॉलेज के डीन ने की खुदकुशी

dk-sakkle_201474_14033_04_07_2014

जबलपुर,एजेंसी
जबलपुर स्थित शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डीके शाकल्ये ने आज सुबह अस्पताल परिसर में अपने सरकारी आवास में आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

गढ़ा पुलिस थाना प्रभारी भारत सिंह राजपूत ने कहा कि डॉ. शाकल्ये ने आत्महत्या किन कारणों से की, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रकारण कायम कर विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. शाकल्ये आज सुबह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थीं। सुबह 7.30 बजे के आसपास उन्होंने स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि डॉ. शाकल्ये जलती हुई अवस्था में जब घर से चिल्लाते हुए बाहर निकले तो लोगों ने उन्हें देखा और आग बुझाने का प्रयास किया।

मेडिकल कालेज अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि डॉ. शाकल्ये 98 प्रतिशत जल गए थे। प्रारंभिक उपचार के दौरान ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. शाकल्ये 20 दिनों से छुट्टी पर थे तथा उन्हें लगभग छह माह पहले मेडिकल कॉलेज का डीन बनाया गया था ।

राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक विवेचना में पता चला है कि डीन बनने के बाद काम की अधिकता की वजह से वह तनावग्रस्त थे ।

उन्होंने कहा कि डा. शाकल्ये के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले की छानबीन की जा रही है

Related posts

शिक्षामित्रों को धमकाने पर फंसे मुलायम

firstopinion

नक्सलियों मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान शहीद

firstopinion

एमबीए स्टूडेंट बना गया लुटेरा

firstopinion