Crime

घंटों घुप्‍प अंधेरे में फंसे रहे कोलकाता मेट्रो के यात्री, कई बीमार

index

कोलकाता, मेट्रो मुसाफिरों के लिए सोमवार का दिन अफरातफरी भरा रहा। पार्क स्‍ट्रीट स्‍टेशन के पास सुबह करीब 11 बजे दम दम जा रही एक नॉन एसी मेट्रो ट्रेन के एक डिब्‍बे में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इसके बाद यह ट्रेन पार्क स्‍ट्रीट और मैदान स्‍टेशनों के बीच सुरंग में करीब दो घंटे तक फंसी रही। डिब्‍बे की बिजली गुल होने के बाद बत्‍ती नहीं जलने और पंखे नहीं चलने से मुसाफिरों को सांस लेने में दिक्‍कत होने लगी। कुछ यात्री तो बीमार हो गए जिन्‍हें किसी तरह स्‍टेशन से बाहर निकाला गया और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, मेट्रो अधिकारियों ने दावा किया है कि किसी पैसेंजर की तबीयत खराब नहीं हुई थी।

एक पैसेंजर ने कहा, ‘हम करीब दो घंटे तक फंसे रहे। डिब्‍बे में बिजली नहीं थी। यह बहुत ही डरावना अनुभव था।’

यात्रियों की शिकायत है कि जब मेट्रो सुरंग में फंस गई तो उसके करीब 40 मिनट बाद तक किसी तरह की घोषणा नहीं की गई। इस वजह से लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया था। मेट्रो फंसने की वजह से इस रूट पर सेवाएं भी बाधित रहीं। यात्रियों ने इस बात की भी शिकायत की है कि मेट्रो की तरफ से किसी तरह की आपातकालीन सेवा का इंतजाम नहीं किया गया था।

Related posts

नौसेना कमांडर ने लगाया वरिष्ठता की अनदेखी का आरोप

firstopinion

इशरत जहां केस, शाह को CBI क़ी क्लीन चिट

firstopinion

कोलगेट मामले में ,CBI ने की टीकेए नायर से पूछताछ

firstopinion