National

कुशाल -गौहर की वजह से ग्लैमरस हुआ ‘खतरों के खिलाड़ी’

bigg-boss-sofia-3010_0_0_0_0_0
मुम्बई, एजेंसी।
खतरों के खिलाड़ी 5.. के सारे 22 मार्च से कलर्स पर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 5 शुरू होने जा रहा है। यूं तो शो में 12 प्रतियोगी हैं लेकिन शो में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कुशाल टंडन और बिग बॉस 7 विनर गौहर खान की। जिनके इश्क ने बिग बॉस को तो हो हॉट बनाया ही था अब खतरों के खिलाड़ी को भी ग्लैमराइज्ड कर दिया है। लोगों के बीच फिर से दोनों की हॉट लवस्टोरी चर्चा का विषय बन गयी है। गौहर खान के जबरदस्त प्रशंसक बैंगलोर निवासी सुंगध शेट्टी ने वनइंडिया से कहा कि मैं तो बिग बॉस गौहर की ही वजह से देखता था, मुझे वह बहुत अच्छी लगती है। वह और कुशाल साथ में अच्छे भी लगते हैं। एक बार फिर से मैं दोनों को टीवी पर देखने के लिए बेकरार हूं इसलिए मैं 22 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। गौहर-कुशाल की शादी पर सस्पेंस बरकरार, बहन को भी इंतजार तो देखा ना आपने कि किस तरह लोग गौहर-कुशाल के लिए क्रेजी होते जा रहे है। फिलहाल आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नये संस्करण में 12 प्रतिभागी हैं। तस्वीरें: खतरों के खिलाड़ी 5.. के सारे प्रतियोगी प्रतिभागियों में अभिनेता रणवीर शौरी, रजनीश दुग्गल, निकेतन धीर, नृत्यनिर्देशक-अभिनेता सलमान यूसुफ खान और अभिनेत्री मुग्धा गॉडसे, टेलीविजन अभिनेता दयानंद शेट्टी, माही विज, पूजा गौर, कुशाल टंडन, गौहर खान, स्टंटवूमैन गीता टंडन और फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल रोशेल मारिया राव शामिल हैं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी है। शो की सारी शूटिंग साउथ अफ्रिका के केपटाउन में हो रही है।’बिग बॉस-साथ 7′ की विजेता गौहर खान की बड़ी बहन निगार जेड. खान का मानना है कि गौहर अपने सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन से शादी करेंगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि इस बाबत अभी इंतजार करना होगा।

Related posts

एबीवीपी मऊ इकाई मे बदलाव,पंकज पांडे बने नगर अध्यक्ष, कृष्णा को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी।

First Opinion News

कश्मीर में हमारे पास ‘वीटो पावर’ : जेटली

firstopinion

अमित शाह जैसे लोगों का राजनीति में होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ : मुलायम

firstopinion