Politics

कहीं नहीं भागा, यहीं छाती पर मूंग दलूंगा: केजरीवाल

kejriwal1_660_110613115232

नई दिल्ली,दयाल शर्मा ।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में रोड शो के दौरान मीडिया पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि मुझे लोग भगौड़ा कहते हैं, लेकिन ये सच नहीं है। मैं कहीं नहीं भागा, मैं यहीं हूं और बीजेपी और कांग्रेस की छाती पर मूंग दलूंगा। उन्होंने कहा कि लोग आसानी से चपरासी की नौकरी नहीं छोड़ते मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के लिए कलेजा चाहिए।

वहीं आज केजरीवाल का ये बयान आया था मोदी अगर उन्हें गैस की कीमत नहीं बढ़ने देने का भरोसा दें तो वो बीजेपी में शामिल हो जाएंगे, लेकिन थोड़ी देर के बाद ही केजरीवाल अपने इस बयान से पलट गए और उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। मैं मर जाऊंगा लेकिन बीजेपी, कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा। ये सब मीडिया की दिखाई हुई खबरें हैं। मैंने कभी ऐसा नहीं कहा।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से केजरीवाल एक चिट्ठी लेकर घूम रहे हैं जिसमें केंद्र सरकार से गैस की कीमत बढ़ाने की सिफारिश की गई है। केजरीवाल का कहना है कि ये चिट्ठी मोदी ने लिखी है। केजरीवाल लगातार मोदी को अंबानी और अडानी से रिश्ते को लेकर घेरते आए हैं।

केजरीवाल आज पार्टी के उम्मीदवार राजमोहन गांधी के समर्थन में पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में रोड शो कर रहे थे। केजरीवाल को रोड शो के दौरान लोगों का विरोध झेलना पड़ा। पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की गीता कॉलोनी में रोड शो के दौरान लोगों ने काली पट्टी बांधकर केजरीवाल का विरोध किया। केजरीवाल अपनी जीप से लोगों को संबोधित कर रहे थे और नीचे लोग उन्हें काले झंडे दिखा रहे थे।

Related posts

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र शुरू ,कल साबित करेंगे विश्वस मत

firstopinion

PM के इशारे पर सिर्फ टीएमसी को नोटिस: ममता

firstopinion

सफेद हाथी बन गया, राज्यपाल पद : शिवसेना

firstopinion