National

अन्ना से मिले बिन्नी

रालेगण सिद्धि
एजेंसी दिल्ली के लक्ष्मीनगर से विधायक और आम आदमी पार्टी के बागी नेता विनोद कुमार बिन्नी ने रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की। अन्ना से मुलाकात के बाद बिन्नी ने कहा, ‘अन्ना जी से कई मुद्दों पर बात हुई। मैंने उन्हें बताया कि सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी कैसे मुद्दों से भटकी गई है।’

गौरतलब है कि बिन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द किजरीवाल के बीच पिछले कुछ दिनों से टकराव जरी है,ज़ुबानी तीरों सहित  आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है l बिन्नी कई बार प्रेस कॉन्फ्रेन्स और बड़े खुलासे जैसी बातें करते नज़र आये है.और अब ताज़ा खबर ये है कि बिन्नी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए 27 जनवरी से अनशन पर जाने की धमकी दी है। सूत्रों की मानें तो, बिन्नी ने अन्ना से मुलाकात के दोरान ही उन्हें 27 जनवरी के अनशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Related posts

नोएडा पुलिस ने पकड़ा अत्याधुनिक टूल्स से लैस वाहन चोर गैंग कुछ सेकेंड्स में ही कर देते थे लग्ज़री कारों को गायब

firstopinion

पाकिस्तान से बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

firstopinion

सांगली में मोदी का एनसीपी पर हमला

firstopinion