Politics

अटल को भारत रत्न देगी मोदी सरकार?

images

नई दिल्ली
सूत्रों से पता चला है कि सरकार ने इस बार रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मिन्ट को भारत रत्न के तहत दिए जाने वाले 5 मेडल तैयार करने के आदेश दिए हैं। इससे कयास और तेज हो गए हैं कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के आसपास या उसके बाद एक से अधिक लोगों को यह सम्मान दिया जाएगा। साथ ही इन कयासों को भी बल मिला है कि मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भी भारत रत्न से सम्मानित कर सकती है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने रिजर्व बैंक की टकसाल को 5 भारत रत्नों का ऑर्डर दिया है।

इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही मोदी सरकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी इस सम्मान से नवाज सकती है।

Related posts

दिल्ली को बिजली-पानी के लिए 700 करोड़

firstopinion

PM के मुंह पर ताला : मोदी

firstopinion

मुलायम का बयान शर्मनाक: जयाप्रदा

firstopinion