UP police Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/up-police/ Always be updated with First Opinion News Sun, 27 Sep 2026 12:37:24 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png UP police Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/up-police/ 32 32 Grater Noida News:उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में पुलिस विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र। https://firstopinionnews.com/grater-noida-news%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2/ https://firstopinionnews.com/grater-noida-news%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2/#respond Sun, 27 Sep 2026 12:37:24 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7263   ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस स्टॉल “स्मार्ट पुलिस प्रोग्रेसिव यूपी” थीम पर आधारित है। स्टॉल पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों द्वारा आगंतुकों को नवीनतम कानूनों,सुरक्षा एवं नागरिक सेवाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध...

The post Grater Noida News:उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में पुलिस विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस स्टॉल “स्मार्ट पुलिस प्रोग्रेसिव यूपी” थीम पर आधारित है।

स्टॉल पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों द्वारा आगंतुकों को नवीनतम कानूनों,सुरक्षा एवं नागरिक सेवाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

 इस स्टॉल के माध्यम से STF, ATS, यूपी-112, यातायात पुलिस, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर सेल, एफएसएल, टेलीकॉम, SDRF, GRP व फायर विभाग सहित विभिन्न इकाइयों ने अपनी सेवाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।

आधुनिक हथियार और तकनीकी उपकरण।

उत्तर प्रदेश पुलिस के UP-112 के द्वारा लगाये गये स्टॉल पर उद्घाटन दिवस से ही बड़ी संख्या में नागरिक, विशेषकर उद्यमी व युवा, पुलिस विभाग के स्टॉल पर पहुंच रहे है।

ATS और STF द्वारा प्रदर्शित आधुनिक हथियारों व तकनीकी उपकरणों को देखने के लिए युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्टॉल पर आने वाले आगंतुकों को पुलिस की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवा द्वारा नागरिक सेवाओं जैसे चरित्र सत्यापन, ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, UP-COP व अन्य एप्लीकेशन के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

साइबर सेल का स्टॉल।

 साइबर सेल के स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध जैसे डिजिटल अरेस्ट, फ़िशिंग, रैंसमवेयर, मैलवेयर और ट्रोजन,एआई-आधारित हमले, सेक्सटॉर्शन, साइबरबुलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, निवेश धोखाधड़ी, फर्जी वेबसाइट पर शॉपिंग धोखाधड़ी या विज्ञापनों के जरिए ऑनलाइन खरीददारी में धोखाधड़ी करना,फेक कस्टमर केयर, म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल, फेक लोन ऐप आदि के संबंध में जानकारी दी गयी व इन फ्रॉडों से सुरक्षित रहने के उपाय व फ्रॉड होने पर तत्काल 1090 पर कॉल करने, नजदीकी साइबर सेल को अवगत कराने या आनलाइन साइबर पोर्टल : www.cyberpolice.uppolice.gov.in पर शिकायत पंजीकृत कराने के संबंध में बताकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

मिशन शक्ति 5.0 के स्टॉल

मिशन शक्ति 5.0 के स्टॉल के माध्यम से महिला संबंधित अपराधों, लैंगिग अपराध, महिला संबंधित कानून, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं की ‘सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन’ के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

छोटे बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

हेल्पलाइन की जानकारी।

 महिला हेल्पलाइन : 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076, साइबर हेल्पलाइन : 1930, आपातकालीन सेवा : 112, चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098, महिला हेल्पलाइन : 181, आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों द्वारा स्टॉल का भ्रमण कर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की गई।

The post Grater Noida News:उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में पुलिस विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/grater-noida-news%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2/feed/ 0
अवैध उगाही का मामला में सिकंदराबाद थाने के 7 पुलिसकर्मी निलंबित। https://firstopinionnews.com/7-police-officials-suspended-in-police-station/ https://firstopinionnews.com/7-police-officials-suspended-in-police-station/#respond Sun, 03 May 2026 11:19:13 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6639   बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सिकंदराबाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर निर्दोष लोगों को पकड़कर अवैध उगाही करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने थाने...

The post अवैध उगाही का मामला में सिकंदराबाद थाने के 7 पुलिसकर्मी निलंबित। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सिकंदराबाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर निर्दोष लोगों को पकड़कर अवैध उगाही करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने थाने के 3 अधिकारियों और 4 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मी निर्दोष व्यक्तियों को पकड़कर उन पर दबाव बनाते थे और उनसे धन उगाही करते थे। शिकायत मिलने के पर मामले की जांच कराई गई , जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद तत्काल प्रभाव से सभी आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया।

निलंबित पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर (थानेदार): नीरज मलिक, सीनियर इंस्पेक्टर: अरुण कुमार, चौकी इंचार्ज (जेल): अमित कुमार। सिपाही: योगेश कुमार, प्रवेश बैंसला, सुमित कुमार और विपुल कुमार शामिल है।

डीआईजी के अनुसार विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में साफ संदेश गया है कि गलत कार्यों में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

The post अवैध उगाही का मामला में सिकंदराबाद थाने के 7 पुलिसकर्मी निलंबित। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/7-police-officials-suspended-in-police-station/feed/ 0
यूपी के 84 निरीक्षकों की उपाधीक्षक़ के पद पर हुई पदोन्नति, लिस्ट देखे https://firstopinionnews.com/bumper-promotion-of-police-inspectors-in-up/ https://firstopinionnews.com/bumper-promotion-of-police-inspectors-in-up/#respond Wed, 10 Sep 2025 03:15:12 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6166   लख़नऊ प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पुलिस निरीक्षको को बड़ा तोहफा दिया गया है। शासन द्वारा भारी मात्रा में पुलिस निरीक्षकों का उपाधीक्षक़ के पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नति के आदेश की लिस्ट देखे।  

The post यूपी के 84 निरीक्षकों की उपाधीक्षक़ के पद पर हुई पदोन्नति, लिस्ट देखे appeared first on First Opinion News.

]]>
 

लख़नऊ प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पुलिस निरीक्षको को बड़ा तोहफा दिया गया है। शासन द्वारा भारी मात्रा में पुलिस निरीक्षकों का उपाधीक्षक़ के पद पर प्रमोट किया गया है।

पदोन्नति के आदेश की लिस्ट देखे।

 

The post यूपी के 84 निरीक्षकों की उपाधीक्षक़ के पद पर हुई पदोन्नति, लिस्ट देखे appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/bumper-promotion-of-police-inspectors-in-up/feed/ 0