Crime News Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/crime-news/ Always be updated with First Opinion News Sun, 13 Sep 2026 08:31:33 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png Crime News Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/crime-news/ 32 32 मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार। https://firstopinionnews.com/noida-police-recovered-kidneped-person-safely/ https://firstopinionnews.com/noida-police-recovered-kidneped-person-safely/#respond Sun, 13 Sep 2026 08:26:51 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7074   नोएडा के थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अगवा किए गए व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया हैं। दिनांक 5 सितंबर को अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय हृदय नंद...

The post मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

नोएडा के थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अगवा किए गए व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया गया हैं।

दिनांक 5 सितंबर को अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय हृदय नंद तिवारी, निवासी ग्राम सर्फाबाद सेक्टर 73 नोएडा, थाना सेक्टर 113, जिला गौतमबुद्धनगर, जौनपुर में पूजा कराने के लिए गए थे। वहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनके पुत्र से फिरौती के रूप में पैसों की मांग की जा रही थी।

इस मामले मे 9 सितंबर को पीड़ित के पुत्र ने अपने पिता की गुमशुदगी के संबंध में थाना सेक्टर 113 पर सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा मामला दर्ज़ कर लिया गया। अनिल कुमार की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों आशीष यादव उर्फ बाबा और प्रवेश यादव उर्फ गोरे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से पुरोहित अनिल कुमार तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पूजन करने के बाद मनचाहा परिणाम नही मिला। इसके बाद अभियुक्तों ने पुरोहित को धोखे से जौनपुर बुलाया और बंधक बना लिया। इसके बाद अभियुक्तों ने पीड़ित के बेटे से पूजा मे हुआ खर्च और फिरौती की रकम मांगी।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

The post मन्नत पूरी नहीं हुई तो पुरोहित को बंधक बनाकर मांगी फिरौती,पुलिस द्वारा पीड़ित को सकुशल छुड़ाया गया, 2अभियुक्त गिरफ्तार। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/noida-police-recovered-kidneped-person-safely/feed/ 0
नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार। https://firstopinionnews.com/good-work-by-grater-noida-police/ https://firstopinionnews.com/good-work-by-grater-noida-police/#respond Sat, 12 Sep 2026 14:05:28 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7055 ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस द्वारा पीड़ित की द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर टप्पेबाजी करके लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा इस गिरोह की 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 2 अज्ञात पुरुष व 1...

The post नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार। appeared first on First Opinion News.

]]>
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस द्वारा पीड़ित की द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर टप्पेबाजी करके लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा इस गिरोह की 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 2 अज्ञात पुरुष व 1 अज्ञात महिला द्वारा पीड़ित के पिता को नकली सोने के आभूषण से भरा बैग देकर लाखों रुपये की ठगी करने के सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0स0-575/2026 धारा 318(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

12 सितंबर को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इन्टेलीजेन्स, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से उक्त घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों मनी, मोहन और धर्मा को चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से उक्त घटना से सम्बन्धित धोखाधडी किये गये रुपयो में से कुल 120000/- रुपये नकद बरामद तथा व एक पीली धातु की चैन वाली झालर बरामद हुए तथा 2-2 लाख रूपये की दो एफडी फ्रीज की गयी है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त खुद को मजदूरी का कार्य करने वाले बताकर किसी आम व्यक्ति को यह बताते हैं कि हमें खुदाई में कुछ सोना चॉदी मिला है, जिसको हम बेचना चाहते है। इस प्रकार अभियुक्तों द्वारा व्यक्ति को अपने पूर्ण विश्वास में ले लेते है उसके बाद उस व्यक्ति को एक दो दिन बाद नकली सोना चाँदी का सामान दिखाते है तथा बहुत कम दाम में बेचने की पेशकश करते है तो सामने वाला व्यक्ति लालच में आ जाता है और अभियुक्त घटना को अंजाम देकर भाग जाते है।

The post नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/good-work-by-grater-noida-police/feed/ 0
दादरी,दो-पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद। https://firstopinionnews.com/large-number-of-two-wheeler-recovery-by-police/ https://firstopinionnews.com/large-number-of-two-wheeler-recovery-by-police/#respond Fri, 11 Sep 2026 12:21:18 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7036 दादरी, ग्रेटर नोएडा विगत 11 सितंबर को थाना दादरी पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे कलुआ, नितिन पण्डित और...

The post दादरी,दो-पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद। appeared first on First Opinion News.

]]>
दादरी, ग्रेटर नोएडा विगत 11 सितंबर को थाना दादरी पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे कलुआ, नितिन पण्डित और अनमोल भारती शामिल है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्ज़े से चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में रैकी करके मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को विभिन्न स्थानों जैसे जंगल या किसी सुनसान स्थान पर छिपा देते थे। मौका मिलने पर इन मोटरसाइकिलों कल सस्ते दामों पर राह चलते व्यक्तियों को बेच देते थे।

 गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा धारा 317(5) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट मे थाना दादरी मे मामला दर्ज़ किया गया है।

बरामदगी का विवरण।

1 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 HR87C9107

2 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 DL5SBM2694

3 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 DL3SCA3649

4 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP14AX8226

5 मोटरसाइकिल इंजन नं0 HA10EA9HD76386

6 मोटरसाइकिल इंजन नं0 HA11EVDMHF21478

7 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP20AE6713

8 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16CE9843

9 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16AY6797

10 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16V9368

11 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16CB3914

12 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16DE4361

13 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UK12D4313

14 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16BJ3889

15 मोटरसाइकिल इंजन नं0 06H15M05653

16 मोटरसाइकिल

 रजि0 नं0 UP16BH613

17 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16DL8348

18 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16CJ4877

The post दादरी,दो-पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/large-number-of-two-wheeler-recovery-by-police/feed/ 0
ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। https://firstopinionnews.com/3-arrested-by-dankaur-police/ https://firstopinionnews.com/3-arrested-by-dankaur-police/#respond Thu, 27 Aug 2026 13:44:35 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6866   कार टकराने के दौरान अभियुक्तों द्वारा पीड़ित से की गई थी मारपीट। दनकौर थाना मे बीती 24 अगस्त को पीड़ित के भाई कार से ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाडी के द्वारा...

The post ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

कार टकराने के दौरान अभियुक्तों द्वारा पीड़ित से की गई थी मारपीट।

दनकौर थाना मे बीती 24 अगस्त को पीड़ित के भाई कार से ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाडी के द्वारा इरफान की गाड़ी में टक्कर मार दी। पीड़ित द्वारा विरोध किया गया तो अभियुक्तों द्वारा उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर के आधार थाना दनकौर पर मामला दर्ज़ किया गया, और पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई।

आज थाना दनकौर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से तीन अभियुक्तों नासिर, कासिम और अब्दुल को ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित के चचेरे भाई आरिफ, इरफान और नदीम ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग से दनकौर आ रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम डूंगरपुर रीलका के पास पीछे से आ रही महेन्द्रा थार गाडी रजि नं0 UP14HF3841 के चालक नासिर उर्फ सोनू निवासी ग्राम तोड़ी, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद द्वारा गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए इरफान की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसका इरफान द्वारा विरोध किया गया तो नासिर, कासिम और माजिद द्वारा इरफान व नदीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

The post ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/3-arrested-by-dankaur-police/feed/ 0