CP Noida Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/cp-noida/ Always be updated with First Opinion News Thu, 29 Oct 2026 12:28:05 +0000 en-US hourly 1 https://firstopinionnews.com/wp-content/uploads/2017/11/cropped-First-Opinion-Logo-32x32.png CP Noida Archives - First Opinion News https://firstopinionnews.com/tag/cp-noida/ 32 32 Noida News:पुलिस कमिश्नर का चला डंडा,5 चौकी इंचार्ज निलंबित,3 ACP और थाना प्रभारियों के खिलाफ जांच शुरू। https://firstopinionnews.com/big-action-by-cp-noida/ https://firstopinionnews.com/big-action-by-cp-noida/#respond Thu, 29 Oct 2026 11:53:21 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=7860   ड्यूटी में लापरवाही असंतुष्ट फीडबैक के कारण हुई कार्रवाई। गौतमबुद्धनगर जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं करने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पांच उपनिरीक्षकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय...

The post Noida News:पुलिस कमिश्नर का चला डंडा,5 चौकी इंचार्ज निलंबित,3 ACP और थाना प्रभारियों के खिलाफ जांच शुरू। appeared first on First Opinion News.

]]>
 

ड्यूटी में लापरवाही असंतुष्ट फीडबैक के कारण हुई कार्रवाई।

गौतमबुद्धनगर जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं करने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पांच उपनिरीक्षकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा कई एसीपी, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जनशिकायतों को गंभीरता से नहीं सुनने, उनका समुचित समाधान नहीं करने, हीलाहवाली करने और असंतुष्ट फीडबैक के कारण यह कार्रवाई की गई है।

5 चौकी प्रभारी किए गए निलंबित।

सेक्टर-24 के अंतर्गत।

चौकी प्रभारी मोरना अजित सिंह।

चौकी प्रभारी सेक्टर-12/22 अक्षय प्रताप।

थाना जेवर में।

आरआर साइट चौकी के प्रभारी बिरजलाल।

थाना सूरजपुर के अंतर्गत।

कस्बा सूरजपुर चौकी के प्रभारी कपिल पांडे।

कचहरी सूरजपुर चौकी के प्रभारी अनिल कुमार को निलंबित किया गया है।

3 ACP के खिलाफ बैठाई गईं जांच।

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के आरोपों पर एसीपी-2 नोएडा, एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा और एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।

3 प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ जांच शुरू ।

के साथ थाना सेक्टर-113, थाना बीटा-2 और थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।

इन चौकी प्रभारियों के खिलाफ होगी जाँच।

चौकी प्रभारी ओखला, सेक्टर-98, सरस्वती इंक्लेव, कचहरी फेस-2, कलौंदा, सिरसा और शाहबेरी/चिपियाना सहित अन्य चौकी प्रभारियों तथा थाना दनकौर और थाना इकोटेक-1 के संबंधित हल्का प्रभारियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए है।

लापरवाही पर मिली चेतावनी।

चोरी, डाका , वाहन चोरी और स्नैचिंग जैसे अपराधों की रोकथाम तथा प्रभावी कार्रवाई में कमी पाए जाने पर कई अन्य चौकी प्रभारियों और हल्का प्रभारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इनमें सदरपुर, एनआईबी, झुंडपुरा/गोलचक्कर, ममूरा/गढ़ी चौखंडी, एच-ब्लॉक/बहलोलपुर, गौर सिटी, एच्छर/अल्फा और कस्बा दादरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।

The post Noida News:पुलिस कमिश्नर का चला डंडा,5 चौकी इंचार्ज निलंबित,3 ACP और थाना प्रभारियों के खिलाफ जांच शुरू। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/big-action-by-cp-noida/feed/ 0
गौतमबुद्धनगर, ‘मिशन शक्ति 5.0’ का आगाज़, महिला पुलिस द्वारा निकली गई स्कूटी रैली। https://firstopinionnews.com/scooter-rally-taken-out-by-noidas-women-police/ https://firstopinionnews.com/scooter-rally-taken-out-by-noidas-women-police/#respond Tue, 24 Mar 2026 12:25:02 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=6455 नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत महिला पुलिस इकाई ने स्कूटी रैली निकाली। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने ‘स्वयं-सिद्धा’ मोबाइल एप, एंटी-रोमियो स्क्वॉड, पीआरवी वाहन और पिंक बूथ की झाँकियाँ प्रदर्शित कीं। शहर के...

The post गौतमबुद्धनगर, ‘मिशन शक्ति 5.0’ का आगाज़, महिला पुलिस द्वारा निकली गई स्कूटी रैली। appeared first on First Opinion News.

]]>
नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत महिला पुलिस इकाई ने स्कूटी रैली निकाली। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने ‘स्वयं-सिद्धा’ मोबाइल एप, एंटी-रोमियो स्क्वॉड, पीआरवी वाहन और पिंक बूथ की झाँकियाँ प्रदर्शित कीं। शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़रते हुए उन्होंने आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार महिला ओर बाल सुरक्षा, स्कूल-कॉलेज आउटरीच, एंटी-रोमियो और साइबर सुरक्षा अभियान चला रही है। मिशन शक्ति केंद्र व वन-स्टॉप सेंटर से महिलाओं-बालिकाओं को त्वरित सहायता व परामर्श मिल रहा है।

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त (यातायात) शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी डीसीपी (महिला सुरक्षा) अनुकृति शर्मा और एसीपी-2 नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

The post गौतमबुद्धनगर, ‘मिशन शक्ति 5.0’ का आगाज़, महिला पुलिस द्वारा निकली गई स्कूटी रैली। appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/scooter-rally-taken-out-by-noidas-women-police/feed/ 0
पुलिस कमिश्नर गौतमबुधनगर द्वारा कार्य मे लापरवाही बरतने के लिए चौकी प्रभारी और थाना प्रभारियों पर कार्रवाई, 6 चौकी इंचार्ज निलंबित https://firstopinionnews.com/police-commissioner-gautam-budh-nagar-takes-action/ https://firstopinionnews.com/police-commissioner-gautam-budh-nagar-takes-action/#respond Sat, 21 Jun 2025 15:08:44 +0000 https://firstopinionnews.com/?p=5456   नोएडा पुलिस कमिशनर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है। लक्ष्मी सिंह द्वारा 6 चौकी प्रभारियों को सस्पेंड किया है। कई चौकी प्रभारी को चेतावनी और कारण बताओं नोटिस दिया गया है, वहीं कई थाना प्रभारी का...

The post पुलिस कमिश्नर गौतमबुधनगर द्वारा कार्य मे लापरवाही बरतने के लिए चौकी प्रभारी और थाना प्रभारियों पर कार्रवाई, 6 चौकी इंचार्ज निलंबित appeared first on First Opinion News.

]]>
 

नोएडा पुलिस कमिशनर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है। लक्ष्मी सिंह द्वारा 6 चौकी प्रभारियों को सस्पेंड किया है। कई चौकी प्रभारी को चेतावनी और कारण बताओं नोटिस दिया गया है, वहीं कई थाना प्रभारी का स्थानांतरण किया गया है।

इनको किया गया है, सस्पेंड।

 1-चौकी प्रभारी मोरना थाना सेक्टर-24, नोएडा।

2-चौकी प्रभारी ओखला थाना सेक्टर-126 नोएडा।

 3-चौकी प्रभारी जुनपथ थाना सूरजपुर सेन्ट्रल नोएडा।

4-चौकी प्रभारी घंघोला थाना कासना ग्रेटर नोएडा।

 5-चौकी प्रभारी ककराला थाना फेस-2, सेन्ट्रल नोएडा।

 6-चौकी प्रभारी एन.पी.एक्स. थाना नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा।

इनको दी चेतावनी और कारण बताओ नोटिस।

पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क व ईकोटेक तीन के प्रभारी को कार्यों में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस दिया है।

इनको किया गया है अटैच।

नोएडा की पुलिस कमिश्नर ने थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह को विधि व न्याय, नवीन आपराधिक कानूनों तथा विभागीय नियमों व अन्य कार्यों के लिए आरटीसी,थाना नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष विपिन कुमार को मुख्यालय से संबंध किया गया है।

The post पुलिस कमिश्नर गौतमबुधनगर द्वारा कार्य मे लापरवाही बरतने के लिए चौकी प्रभारी और थाना प्रभारियों पर कार्रवाई, 6 चौकी इंचार्ज निलंबित appeared first on First Opinion News.

]]>
https://firstopinionnews.com/police-commissioner-gautam-budh-nagar-takes-action/feed/ 0