National

NOKIA को मिलेगा भारतीय मूल का CEO

rajeev_suri_26414

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के बाद मोबाइल कारोबार से जुड़ी नोकिया में भी भारतीय मूल के सीईओ की नियुक्ति हो सकती है। नोकिया के सीईओ पद की रेस में भारतीय मूल के राजीव सूरी सबसे आगे हैं। मंगलवार को उनके नाम का ऐलान हो सकता है।

भारत में जन्मे 46 साल के राजीव सूरी का नाम काफी समय से नोकिया के सीईओ पद के लिए चर्चा में है। नोकिया के नेटवर्क कारोबार में राजीव सूरी का काम शानदार रहा है। राजीव सूरी ने नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क को मुनाफे में लाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि हाल ही में नोकिया ने अपने मोबाइल फोन का कारोबार माइक्रोसॉफ्ट को बेचा है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की तरह राजीव सूरी ने भी मणिपाल इंस्टीट्यूट से ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

Related posts

लालू बोले, अब ‘गठबंधन’ नहीं :’लठबंधन

firstopinion

PM जीते, हम हारे ……केजरीवाल

firstopinion

भूमि अधिग्रहण के लिए तर्कसंगत ढांचा बना रही है सरकार : मोदी

firstopinion