ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 14 सितंबर को थाना कासना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से दहेज हत्या मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त सोनू उर्फ प्रदीप (पति) को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
पीड़ित द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2026 को थाना कासना पर ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री (मृतका) को ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे,और अंत में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में थाना कासना पर दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।