UP विधानसभा चुनाव फरवरी में और मार्च में परिणाम घोषित – सूत्र

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द ही किया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग  22 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है. यूपी में सात चरणों में मतदान होगा. चुनाव आयोग  इस संबंध में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है.
चुनाव आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव यूपी के अहम चार जिलों का दौरा करेंगे. इनमें लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबद और  कानपुर शामिल हैं. इन जिलों में विजय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. माना जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते में चुनाव का पहला चरण शुरू हो जायेगा. महीने के खत्म होते तक या मार्च के पहले सप्ताह में सातों चरण के मतदान खत्म होने की संभावना है.

इसके बाद इसी महीने में चुनाव परिणाम की घोषणा की जा सकती है.  इन कयासों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि चुनाव आयोग ने बोर्ड के परीक्षा के लिए तारीखों का एलान करने से यूपी बोर्ड को रोक दिया. संभव है कि चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद यूपी में बोर्ड की परीक्षा करायी जायेगी.

Related posts

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे

नोटबंदी के नाम पर आठ लाख करोड़ का घोटाला: केजरीवाल