शिवान सैनी का समर्थन देख विरोधियों के उड़े होश

मुजफ्फनगरः मुजफ्फनगर के फुलत गांव में बीएसपी के पूर्व राज्यसभा सासंद राजपाल सैनी के लड़के शिवान सैनी एक सभा का आयोजन किया। जिसमें आस पास के गांव समौली, कैलाशनगर, बड्सू, सिकंदर सटेड़ी और रतनपुरी से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दलित, मुस्लीमों, राजपुतों और सैनी समाज के लोग भी भारी संख्या में पहुंचे। सभा में पूर्व बीडीसी मेंबर ठाकुर मामचंद सिंह, रामभूल सिहं(प्रधान जी), समौली से डॉ. सतेन्द्र, श्री राहुल जैन और डॉ. कृष्णपाल सभा में मौजूद रहे। सभा में इतनी संख्या में लोगों को देख कर शिवान सैनी गदगद हो गये। आपको बता दें कि शिवान सैनी मुजफ्फनगर की खतौली विधानसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहें है।

सभा में शिवान सैनी ने लोगों को बीएसपी की पूर्व सरकार द्वारा कराये गये कार्यों के बार में लोगों को बताया। लोगों से बहुजन समाज पार्टी से जुड़ने का आहान करते हुए कहा कि बीएसपी गरीबों की पार्टी है और गरीबों को बारे में सोचती है। वहीं मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी का फैसला गरीबों को परेशान करने लिए और अमींरों को खुशहाल करने के लिए लिया गया है। आज गरीब 100 रूपये के लिए लाइन में खडा है, गराब को ये समझ नही आ रहा कि वो अपने परिवार का पेट कैसे भरें। गरीब सोचता है कि वो मजदु्री करे या लाइन में खड़ा हो। शिवान सैनी के इस भाषण पर लोगों का भारी समर्थन मिला। मैदान बीएसपी, बहन कुमारी मायावती और शिवान सैनी के नोरों से गुंज उठा।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे