गाजियाबाद की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में खाद्य से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के साथ-साथ उपभोक्ता,उद्योग व्यापार मण्डल,औषधि विक्रेता संघ गाजियाबाद के प्रीतिनिधियों नए भाग लिया। बैठक में उपस्थित व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों द्वारा फूड आइटम्स की जाँच रिपोर्ट देर से प्राप्त होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में सुरेश कुमार मिश्र द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय द्वारा अवगत कराया गया कि, वर्तमान में जनपद हेतु निर्धारित लैब से विश्लेषण रिपोर्ट समय से प्राप्त हो रही है। अपर जिलाधिकारी (नगर) ने विभाग द्वारा की जा रही प्रवर्तन कार्यवाही की सम्पूर्ण सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए।
उपभोक्ताओं को खाद्य प्रतिष्ठानों की शिकायत हेतु टोलफ्री नं०-1800-180-5533 एवं क्यूआर कोड से अवगत कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय द्वारा खाद्य लाइसेन्स आवेदन में खाद्य कारोबारकर्ता के स्थान पर इन्टरनेट कैफे संचालक/सेवा प्रदाता इत्यादि के मोबाइल व ई-मेल अंकित किये जाने के कारण खाद्य कारोबारकर्ता को सूचनाए समय से न प्राप्त होने एवं किराया अनुबन्ध पत्र कम स्टाम्प शुल्क के साथ खाद्य लाइसेन्स आवेदन करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों द्वारा व्यापारियों के मध्य प्रचार प्रसार करने का आश्वासन दिया गया।
ड्रग मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में अवैध मेडिकल स्टोरो के विरूद्ध जाँच कर कार्यवाही किये जाने एवं रजिस्ट्रर्ड दवा विक्रेताओं द्वारा ऐसे अवैध मेडिकल स्टोरो को दवा बिक्री न किये जाने का मुददा उठाया। अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा औषधि निरीक्षको को प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।
अपर जिलाधिकारी (नगर) ने कहा कि खाद्य सुरक्षा आने वाले दिनों में एक चुनौती है जिसे मार्केटिंग एवं पैकेजिंग एवं बिक्री के स्तर पर सतर्क, सावधान एवं सचेत रहते हुए सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस मौके पर सुरेश कुमार मिश्र सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय,आशुतोष राय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी , रूद्रेश त्रिपाठी औषधि निरीक्षक,श्बृजेश कुमार मौर्य एवं समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।