गाजियाबाद में तिरंगा महोत्सव के मौके पर किया गया संगीत समारोह का आयोजन

गाजियाबाद जिला प्रशासन गाजियाबाद के द्वारा हर घर तिरंगा के अन्तर्गत तिरंगा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर तिरंगा मेला एवं भव्य तिरंगा संगीत समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा मेला में लगी प्रदर्शनियों का जायजा लिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान वन्देमातरम् गीत की सुरली प्रस्तुति दी गयी। शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया, प्रस्तुति को देख उपस्थित लोगों की भावुक हो गए। नीव संस्था की ओर से भागीरथी स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत पर सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। श्री विद्या स्कूल द्वारा देश भक्ति गीत पर डांस व ईमानदारी नाट्य की प्रस्तुति की गयी। इस दौरान महापौर नगर निगम गाजियाबाद सुनीता दयाल ने प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होने विद्यार्थियों द्वारा किये गये कार्यों के बारे में कहा कि हमारे देश के बच्चे—बच्चे में प्रतिभाएं हैं, हमें सिर्फ उसे निखारना है और उसका सबसे अच्छा साधन है कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मद्देनज़र हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिन वीर—जवानों ने अपनी जान की प्रवाह ना करते हुए हमें आजादी दिलाई है हमें उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें अपने—अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाना है। जय हिन्द, जय भारत।

इस मोके पर महापौर सुनीता दयाल, महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम सिटी विकास कश्यप, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तवा, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल, अनिल अग्रवाल सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।