एसएसपी ने किया तीन पुलिसकर्मीयों को निलंबित

ग्रेटर नोएडा एसएपी नोएडा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है । एसएसपी को शिकायत मिली कि कल दिनाँक 1 दिसंबर की रात्रि में कुलेशरा चौकी के पास शराब पीकर संदीप गुप्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता की गयी है । आरोपों की जाँच किये जाने पर प्रथमदृष्ट्या उक्त सिपाही दोषी पाये गये । दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना इकोटेक III पर नियुक्त एच सी पी महेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल सुंदर लाल कांस्टेबल धनंजय को निलंवित कर दिया गया है ।  उक्त प्रकरन की जांच सीओ ग्रेटर नोएडा III द्वारा की जा रही है ।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।