Noida News:नोएडा, युवक ने बिल्डिंग की 43 वी मंज़िल से लगाई छलांग,मौके पर हुई मौत।

अवसाद के चलते युवक नए उठाया बड़ा कदम।

नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-94 की स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक गुरुग्राम का निवासी था। स्पायरा बिल्डिंग में एक दिन के ठहरने के लिए आया था। युवक द्वारा कमरे की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए गए है तथा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जॉच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक 28 साल का संभव जैन मानेसर की सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब (वर्क फ्रॉम होम) करता था। कुछ दिनों पूर्व बच्चे की बीमारी के चलते बड़े क़र्ज़ में आ गया था। मृतक को पारिवारिक कलह का तनाव भी था। पारिवारिक और आर्थिक दो तरफा समस्या के चलते काफ़ी समय से तनाव में था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।