Modinagar:युवराज सिंह और संजय कौशिक की याद में एम एम कॉलेज के छात्रों ने निकाला जुलूस। 

मोदीनगर के एमएम डिग्री कॉलेज के छात्रों ने आरक्षण विरोधी आंदोलन में जान गंवाने वाले युवराज सिंह और संजय कौशिक की याद में जुलूस निकाला।

इस दौरान छात्रों द्वारा राज चौपले को शहीद स्थल घोषित करने की मांग उठाई। छात्रों द्वारा अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी और एसीपी को ज्ञापन सौंपा। जुलूस के दौरान नगर की ज्यादातर दुकानें और बाजार बंद रहे।

ज्ञात हो कि,26 सितंबर 1990 को आरक्षण विरोधी आंदोलन में डिग्री कॉलेज के छात्र युवराज सिंह और संजय कौशिक की मौत हुई थी। तब से कॉलेज के छात्र हर साल जुलूस निकालकर अधिकारियों को ज्ञापन देते हैं।

शनिवार सुबह छात्र एमएम मोदी डिग्री कॉलेज में इकट्ठा होकर युवराज सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जुलूस दिल्ली-मेरठ मार्ग से गोविंदपुरी होते हुए संजय कौशिक की प्रतिमा पर पहुंचा, जहां भी माल्यार्पण हुआ। जुलूस से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लग गया।

छात्रों की राज चौपले को शहीद स्थल बनाने की मांग पूरी नहीं हुई है। इस मौके पर सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।