Gazibad News:गाज़ियाबाद ‘शक्ति संवाद एवं कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन।

 

गाजियाबाद मंगलवार को जनपद में ‘शक्ति संवाद एवं कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा की गई। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, बालिका संरक्षण, बालिका शिक्षा तथा समाज में बेटियों के महत्व का संदेश दिया गया।

नवजात बालिकाओं के माता-पिता को दी गईं बेबी किट।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत पांच नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवजात बालिकाओं को बेबी किट प्रदान की गईं तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं के साथ किया संवाद।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं के साथ ‘शक्ति संवाद’ का आयोजन किया गया। इस दौरान बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों, समस्याओं एवं विचारों को सुना। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने साझा किए अनुभव।

संवाद के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूहों से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ समाज में अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर मिला है।

डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं के अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में उनकी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।