आगरा में छात्रों से भरी बस पलटी एक की मौत , 40 से अधिक छात्र घायल

आगरा  यमुना एक्सप्रेस वे पर फिर एक हादसा हुआ है । हिमाचल प्रदेश के अमर भारती स्कूल के बच्चे ताजमहल देखने के लिए आगरा जा रहे थे।जैसी ही बस खंदौली पहुंची अचानक बस का अगला टायर फट गया और बस का संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। आनन फानन में लोग राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से और घायल बच्चों को उपचार के लिए आगरा की एसएन इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटाया। घायलों को इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती गया है। घायलों में प्रांजल पुत्र ओमप्रकाश, कंचन हिमाचल प्रदेश, प्रीती पुत्री भूपेंद्र पाल सिंह जिला मंडी थाना कोहली और ओशन पुत्री अश्चनी के नाम शामिल हैं। वहीं कुछ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

हिंडन एयरबेस से राहत सामग्री लेकर काठमांडू रवाना हुआ C-17 ग्लोबमास्टर

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, बहनों के लिए रोडवेज बस यात्रा की गई मुफ्त।

फेमस होने के लिए कार पर बनाए थे करीब 3400 किस के निशान ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने काटा चालान।