नोएडा के किसानों द्वारा आज निजी हेल्थ बीमा कंपनी के ऑफिस पर घेराव किया गया।भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के रोहित अवाना का कंपनी में हेल्थ पॉलिसी का क्लेम पिछले 2 महीने से और एक अन्य साथी संदीप नागर का क्लेम पिछले 9 महीने से आदित्य बिरला कैपिटल द्वारा अनावश्यक रूप से लटकाया जा रहा था।
संगठन की एक प्रतिनिधि टीम आदित्य बिरला कैपिटल के सैक्टर 18 नोएडा ऑफिस पहुंची। टीम ने कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर तुरंत क्लेम पास नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। अधिकारियों पर संगठन के दबाव और गंभीरता को देखते हुए कंपनी ने तत्काल दोनों पीड़ितों का क्लेम पास करने की प्रक्रिया पूरी की।
किसानों के अनुसार “निजी कंपनियां लोकलुभावने वादे करके आम आदमी को पालिसी थमा देती है लेकिन जब क्लेम लेने का समय आता है तो बहुत परेशान परेशान करती हैं। 9 महीने तक क्लेम लटकाना किसी के साथ अन्याय से कम नहीं है। हम लोग बेसहारा, किसान, मजदूर और युवा की आवाज बनकर ऐसे ही लड़ते रहेंगे।
इस मौके पर हरेन्द्र सिंह , युवा राजकुमार मोनू, महानगर सुनील बैसोया, महेश बैसोया, रामबीर तंवर, अनुज गौतम, विशाल अवाना, केशव , सुमित , मोहित, मोंटी आदि मौजूद थे।