गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित गाजियाबाद आगमन के कार्यक्रम के मद्देनज़र डीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने हेतू अधिकारियों को दिए निर्देश।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। कार्यक्रम स्थल एवं निर्धारित मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए तथा वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किए जाएं, जिससे आमजन को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो।उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का ना करना पड़े सामना:डीएम।
संबंधित विभाग कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करें। साथ ही यातायात डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों के संबंध में आमजन को समय से जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
बैठक में एड.सीपी राज करन नय्यर, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, सभी एडीएम, सीएमओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।