Grater Noida:थाना जेवर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान हत्या में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

जेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार 2 नंबर की रात्रि में थाना जेवर पुलिस द्वारा झांझर रोड पावर हाउस के पास चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनको पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया लेकिन वह रूके और भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान पहचान जहांगीरपुर निवासी शेरू उर्फ शेर महोम्मद और बुलंदशहर निवासी मौसीम के रूप में हुयी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 अवैध पिस्टल .32 बोर और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्तों उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे दोनों अभियुक्त।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विगत 7 अक्टूबर की रात्रि में इमरान उम्र करीब 36 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना जेवर पर मामला दर्ज़ किया गया था। इसी मामले में शेरू और मौसीम फरार चल रहे थे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग।

Dadri:अधिवक्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश में 3 गिरफ्तार।

UP News:अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे योगी आदित्यनाथ।