नोएडा थाना सेक्टर, 24 अंतर्गत हुए मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश मुठभेड़ में हुए घायल

नोएडा के सेक्टर 24 थाना अंतर्गत सेक्टर 12 में कुछ दिनों पूर्व अज्ञात बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। आज चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दो आरोपियों को धर लिया गया है। ज्ञात हो विगत 11 जून को नोएडा के सेक्टर 12 स्थित एक मनी एक्सचेंज का काम करने वाले ओमपाल भाटी की गोली मार का हत्या कर दी गई थी उक्त बदमाशों ने ओमपाल भाटी को फोन करके मनी एक्सचेंज करने के लिए किराए के घर में बुलाया और उनसे रुपयों का बैग छीनने की कोशिश की हाथापाई के दौरान मेनपाल भाटी को अपने ऊपर भारी पड़ता देख उनको गोली मार कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों की गोली लगी है। पुलिस द्वारा आकाश और मुकुल की गिरफ्तारी चेकिंग के दौरान सेक्टर 54 नोएडा से की गई, जबकि अजय शर्मा उर्फ़ अज्जू को गाजियाबाद से और आर्यन को मोरना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।