PMEGP के तहत सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 6 अभियुक्त गिरफ्तार।

ग्रेटर नोएडा 13 मई थाना बिसरख पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) के तहत सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में धर्मराज राठौर, रवि कुमार, किशन राठौर ,अक्षय ,किरन नायर और किरन बाबू शामिल है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 18 की-पैड मोबाइल फोन, 6 स्मार्ट फोन एवं 15 रजिस्टर कॉलिंग डाटा बरामद किया गया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया गया कि उनके द्वारा इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधार कार्ड,पैन कार्ड से संबंधित विज्ञापन चलाए जाते थे। जो व्यक्ति उक्त विज्ञापनों को देखकर उन पर क्लिक करता था, तो उसका फोन नंबर अभियुक्तों के पास आ जाता था। इसके बाद अभियुक्त स्वयं को फर्जी लोन अधिकारी बताकर पीड़ित व्यक्तियों को PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) के अंतर्गत सब्सिडी आधारित होम लोन दिलाने का झांसा देते थे तथा फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस एवं अन्य शुल्कों के नाम पर प्रति व्यक्ति लगभग 2 से 4 लाख रुपये तक विभिन्न बैंक खातों में जमा कराते थे। इस प्रकार अभियुक्तों द्वारा अनेक व्यक्तियों के साथ फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे की-पैड मोबाइल फोन का प्रयोग करते थे तथा सिम कार्ड बदल-बदलकर उपयोग करते थे। इस पूरे गिरोह का संचालन एक “बॉस” के निर्देश पर किया जाता था, जिससे वे मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में रहते थे। ठगी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में जमा किया जाता था।

Related posts

शनि जयंती, श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में होगा महायज्ञ, भजन संध्या और विशाल भंडारा

गौतमबुद्धनगर पुलिस , 25 नए टू-व्हीलर PRV वाहनों को ‘डायल-112’ के बेड़े में किया गया शामिल।

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।