PM जीते, हम हारे ……केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग पर मचे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को तल्ख चिट्ठी लिखी है। आखिर
– इस सबका का एक ही मकसद नजर आता है कि प्रधानमंत्री जी उपराज्यपाल के जरिए दिल्ली सरकार को झुकाना चाहते हैं। महिला आयोग का मामला दिल्ली सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इसलिए इस पूरे प्रकरण में प्रधानमंत्री जी जीते, हम सब हार गए। अब सरकार द्वारा भेजी गई महिला आयोग की फाइल पर साइन कर महिला आयोग चालू करा दें।
– सब प्रकरण के लिए प्रधानमंत्री जी जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री ने दिल्ली के एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) को अप्रभावी बना दिया है। अब प्रधानमंत्री के निर्देश पर उपराज्यपाल ने महिला आयोग को पंगु बना दिया।

– महिला आयोग कानून में लिखा है कि दिल्ली सरकार को दिल्ली महिला आयोग के सदस्यों की नियुक्ति करने का पूरा अधिकार है। उपराज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि वो ही दिल्ली की सरकार हैं। यह कैसे संभव है। सरकार लोगों द्वारा चुनी गई है, किसी व्यक्ति द्वारा नहीं। उपराज्यपाल ऐसे हास्यास्पद दावे क्यों कर रहे हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने गृह मंत्रालय भी बौना है।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।