राहुल माफ़ी मांगें, नहीं तो करेंगे केस : गडकरी

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज को लेकर दिए बयान पर माफी नहीं मांगी तो भाजपा उन पर मानहानि का केस फाइल करेगी। गडकरी ने सुषमा को क्रिमिनल कहे जाने पर एतराज जताया है। बता दें कि एक दिन पहले ही राहुल ने कहा था कि सुषमा ने एक भगोड़े की मदद कर क्रिमिनल एक्ट किया है। उन्हें जेल जाना चाहिए।

गडकरी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में कहा- सुषमा जी ने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने कोई करप्शन भी नहीं किया। राहुल गांधी या तो सुषमाजी से माफी मांगें या फिर हमें उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर करना पड़ेगा। सुषमाजी न सिर्फ इस देश की बड़ी नेता हैं, बल्कि वे विदेश मंत्री भी हैं। वे भारत का कई देशों में प्रतिनिधित्व करती हैं। राहुल यह न भूलें।
राहुल ने क्या कहा था?
राहुल ने गुरुवार को कहा था- एक्शन तो बाद की बात है, मोदी तो सिर्फ यह बता दें कि वे करप्शन पर सोचते क्या हैं? हमने कहा है कि नो डिस्कशन विदआउट रेजिग्नेशन। सुषमा जी ने क्रिमिनल एक्ट किया है तो जेल जाना होगा। उन्होंने एक भगोड़े की मदद की है।

Related posts

UP News:तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे UCC: अमित शाह।

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

UP News:गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण,हाईकोर्ट ने दिए दो टावर ध्वस्त करने के आदेश।