PM के इशारे पर सिर्फ टीएमसी को नोटिस: ममता


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. सीबीआई कोर्ट के टीएमसी के अकाउंट्स की डिटेल्स मांगने से नाराज होकर ममता ने कहा कि इसके पीछे मोदी जिम्मेदार हैं.
ममता बनर्जी ने कहा, ‘सीबीआई प्रधानमंत्री का कार्यालय होता है. पीएम के आदेश के बना कुछ नहीं किया जा सकता है. देश में किसी भी दूसरी पार्टी को ये नोटिस नहीं भेजा गया है. ऐसे में ये नोटिस हमें क्यों भेजा गया है.’ टीएमसी ने बीजेपी पर राजनीतिक प्रतिशोध लेने का आरोप लगाया.

ममता ने कहा कि ये नोटिस सिर्फ टीएमसी को इसलिए भेजा गया है क्योंकि सिर्फ हम ही हैं, तो बीजेपी को टक्कर दे सकते हैं. ममता बनर्जी ने ये बातें बालाघाट में 18 अप्रैल को होने वाले कोलकाता नगर निकाय चुनाव के लिए की रैली के दौरान कहीं. ममता ने आरोप लगाया कि सीबीआई बंगाल बीजेपी की यूनिट ने खरीद लिया है.

Related posts

UP News:सड़क हादसा में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के काफिले की कई गाड़ियां आसपस में टकराई,मामले की जाँच के लिए SIT गठित।

UP News:साइकिल वितरण समारोह निरस्त होने पर BJP विधायक का सपा पर तंज।

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।