PM के मुंह पर ताला : मोदी

लखनऊ,एजेंसी । बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक बार फिर सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैडम ने पीएम मनमोहन सिंह के मुंह पर ताला लगा दिया है। यही नहीं आज अंबेडकर जयंती के दिन मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने बाबा साहेब को अपमानित किया है। मोदी ने कहा कि एक ही परिवार को तीन लोगों को भारत रत्न मिला है और बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया गया, जब बीजेपी की समर्थन वाली सरकार बनी तो उनको भारत रत्न दिया गया।

मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि दलितों के देवता के साथ कांग्रेस ने अत्याचार किया। मोदी ने यहां तक कहा कि नेहरु के मन में अंबेडकर साहब के खिलाफ जहर भरा था। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि इन्हें बेरोजगारों की चिंता नहीं है। 2009 के चुनाव में सभी को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक नौजवान बेरोजगार हैं। और ये लोग अपने वादे भूल गए।

वहीं मोदी ने एसपी मुखिया मुलायम सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि नेता जी से तो सांड भी नाराज है तभी तो उनका हेलीकॉप्टर उतरने नहीं दिया। मोदी ने कहा कि सांड नहीं भगा सकते हैं तो गुजरात के शेर को कैसे भगाएंगे।

Related posts

दनकौर में कल बसपा की जनसभा, विधानसभा उम्मीदवार सतवीर नागर के नाम का हो सकता है,ऐलान

मोदी चीनी कंपनी का प्रचार कर रहे है – लालू

भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर आयकर के छापे