गाज़ियाबाद में बदमाश कंपनी का भंडाफोड़, ऑनलाईन ठगी के आरोप में 5 गिरफ़्तार

गाज़ियाबाद पुलिस ने किया बदमाश कंपनी का भंडाफोड़ असली का ऑर्डर ले नकली सामान की करते थे डिलीवरी

मुकेश गैरोला, गाज़ियाबाद

गाज़ियाबाद पुलिस ने एक ऐसी कंपनी का भंडाफोड़ किया है जो ऑनलाईन ठगी का काम करते थी। ये लोग नकली सामान बेचकर ग्राहकों के साथ हेरा-फेरी का काम करती थे। गाज़ियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ बिहार के काशीराम आवास फ्लेट्स में फ़र्ज़ी कंपनी बनाकर सामान बेचते थे । एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है, इन अभियुक्तों के पास से वॉकी टॉकी, मोबाईल फोन,बिल बुक और अन्य दस्तावेज़ बरामद हुए है । जब कस्टमर को सामान की डिलीवरी का टाईम आता था तो असली की जगह ग्राहक को नकली सामान भेज दिया करते थे । गिरफ़्तार किये गये अभियुक्तों में फैसल,विक्की,शाकिर,वरुण और अजीत शामिल है । पुलिस ने सभी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है और जाँच में जुट गयी है ।

Related posts

नोएडा,मेडिकल स्टोर में लगी आग,5 लाख का माल जलकर हुआ खाक।

आगामी 2 सितंबर को अपनी मांगों को लेकर किसान प्राधिकरण तक निकालेंगे पैदल मार्च।

ग्रेटर नोएडा,दनकौर पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।