जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकरियों को शपथ दिलायी

 

गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा आज कलैक्ट्रेट सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुये अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। इस अवसर पर श्री सिंह के द्वारा समस्त अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने व जनता की समस्या को तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिये। उन्होने यह भी कहा कि सभी अधिकारियों के द्वारा अपना कार्य लग्न से किया जाये, ताकि सरकार की मंशा को पूर्ण रूप दिया जा सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनित, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह, जेवर राजपाल सिंह, दादरी अमित कुमार सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी तथा कलैक्ट्रेट के कर्मचारियों के द्वारा भाग लिया गया।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।