डीएम के आदेश के बाद पुलिस एक्शन में अवैध पार्किंग चला रहे छह लोगों को किया गिरफ्तार

नोएडा -जिलाधिकारी के आदेश के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है और अवैध पार्किग चलाने वालो पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर 62 के ए ब्लॉक से पार्किंग ठेकेदार उत्तम सिंह एवं पार्किंग ठेकेदार जय राम सिंह की पार्किंग से छह व्यक्तियों को अवैध रूप से पार्किंग कर गाड़ियों से अवैध वसूली करते हुए गिरफ़्तार किया है,  उनके द्वारा सरकारी सड़क को खोदकर बैरिकेटिंग की गई थी । सीओ सिटी 2 नोएडा आर के सिंह के अनुसार इनके पास से नोएडा अथॉरिटी के नाम की फर्जी पार्किंग पर्चियां भी बरामद की गई है। इस संबंध में अंतर्गत धारा 420 467 468 471 आईपीसी तथा 3/2 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है । अवैध पार्किंग चला रहे व्यक्तियों में प्रमोद, महेंद्र ,रमेश, महावीर अभिषेक कुमार, गवेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया है, और जल्द ही संबन्धित ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की जायेगी ।

Related posts

NEET 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच।

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ख़बर, स्मार्ट मीटर पर लगी रोक।

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कैंप, प्रसिद्ध ब्रिटिश कोच क्लाइव कास्टिलो देंगे ट्रेनिंग।