नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा कार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद भी बरामद की है।
पीड़ित द्वारा थाना सेक्टर-20 पर सूचना दी गई थी कि, उन्होंने अपनी गाड़ी रजि नंबर UP14GB1456 को वेब सिल्वर टॉवर के सामने पार्किंग में खड़ा किया था। जब कुछ देर मे वह वापस पार्किंग आईं तो उनकी गाड़ी गायब थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पर मामला दर्ज़ किया गया था।
दिनांक 13 सितंबर को थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त अरुण को अट्टापीर से डीएलएफ मॉल की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया है ।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी कार HYUNDAI EXTER बरामद की गई। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर कार की असली नंबर प्लेट UP14GB1456 को भी बरामद कर लिया गया है, जिसे अभियुक्त ने छुपा रखा था।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से एक कार HYUNDAI EXTER रजि नंबर UP14GB1456
2- फर्जी नंबर प्लेट UP16C0007TC/02 बरामद किया गया है।