Noida:थाना सैक्टर 24 पुलिस द्वारा वाहन चोरी और छिनैती करने करने के आरोप में 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

 

नोएडा  थाना सैक्टर-24 पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना की सहायता से स्नेचिंग करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा सेक्टर 54 नोएडा जैन पैट्रोल पम्प के पास कच्चे रास्ते से छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार ये लोग सुनसान जगहों पर लोगों से छिनैती करते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विशाल उर्फ गोल्डी और मोहित उर्फ प्रिंस शामिल है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, इनके खिलाफ़ कई मामले दर्ज़ है।

बरामदगी का विवरण।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाईकिल हीरो डीलक्स (यूपी 52 एएन 4976),टूटी हुई पीली धातू की चैन और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।