कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था सट्टेबाजी और धमकी का धंधा , 6 गिरफ्तार

 

नोएडा STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे सट्टेबाजी और साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गाजियाबाद से तीन विदेशी नागरिकों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमीश, लेखनाथ, केदारनाथ, अनंत, दिव्यांशु और साहिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल और भारत के निवासी हैं। अभियुक्त फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन बैटिंग एप चलाकर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे।

जांच के दौरान पता चला कि इन अभियुक्तों के नाम नोएडा के स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में भी शामिल हैं। 23 जनवरी को गौतम बुद्ध नगर के कई स्कूलों को धमकी भरे मेल प्राप्त हुए थे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे और उन्हें साइबर ठगी की ट्रेनिंग देते थे। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन से धमकी भरे ई-मेल की रिकवरी आईडी भी मिली है।

एसटीएफ के अनुसार गिरोह के विदेशी कनेक्शन और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध खातों और लेन-देन का पता चला है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

Related posts

यूपी में 10 PPS अधिकारी हुए सेवानिवृत, लिस्ट देखे।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी, 1 मई से लागू नई कीमतें।

यूपी में बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारीयों के तबदले।