नोएडा, कार मे मिले युवक-युवती के शव, इलाके मे फैली सनसनी

 

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कार के भीतर एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में एक पिस्तौल बरामद की है। इसके आधार पर संभावना जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी मौत की वास्तविक वजह।

पुलिस के अनुसार दोनों की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

Related posts

UP News:अब 20 को नहीं 19 अक्टूबर को होगी महानवमी की छुट्टी रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

Jewar:प्रॉपर्टी विवाद में सगे भाई की फवड़ा मारकर हत्या,वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

नोएडा में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, हाजीपुर में 1200 वर्ग मीटर ज़मीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त।