नोएडा,वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु GRAP के तहत कड़ी निगरानी, प्राधिकरण की 14 विशेष टीमों द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर निरीक्षण

 

नोएडा दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के ‘खराब’ श्रेणी में पहुँचने के बाद, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को जारी निर्देशों के पालन हेतू नोएडा प्राधिकरण ने Graded Response Action Plan (GRAP) के तहत कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। प्राधिकरण की 14 विशेष टीमों द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर निरीक्षण और सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

 नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और गाँवों में कुल 62 स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों, संस्थानों और निर्माण इकाइयों को GRAP दिशा-निर्देशों तथा NGT के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

सड़कों की सफाई और जल छिड़काव से धूल पर नियंत्रण के लिए प्राधिकरण द्वारा 54 टैंकरों की मदद से करीब 231.70 किलोमीटर सड़क मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया गया। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की 19 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों द्वारा लगभग 340 किलोमीटर मुख्य सड़कों की सघन सफाई की गई।

हरियाली संरक्षण और एंटी-स्मॉग गन का संचालन

उद्यान विभाग ने 19 टैंकरों से सेंट्रल वर्ज पर लगाए गए पौधों और हरियाली की धुलाई कराई। वहीं विभिन्न निर्माण स्थलों पर धूल प्रदूषण कम करने के लिए 88 एंटी-स्मॉग गन और 10 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन का संचालन किया जा रहा है।

C&D Waste प्रबंधन और प्रवर्तन कार्रवाई तेज

प्राधिकरण की टीमों ने विभिन्न स्थानों से कुल 601.89 टन निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (C&D Waste) का निपटारा किया गया। प्राधिकरण द्वारा लगातार निर्माण परियोजनाओं, सड़कों और खुले क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

GRAP एवं NGT नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित निर्माण स्थलों पर अर्थदंड लगाया जा रहा है। निर्माण सामग्री को ग्रीन नेट से ढकने, नियमित पानी छिड़काव और मेटो शीट/ग्रीन कारपेट का उपयोग सुनिश्चित कराया जा रहा है।

प्राधिकरण द्वारा नागरिकों से अपील

नोएडा प्राधिकरण ने सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि, वे वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में प्रशासन का सहयोग करें और GRAP दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें, ताकि शहर की वायु गुणवत्ता को बेहतर स्तर पर लाया जा सके।

Related posts

भूजल दोहन बंद करने और अन्य मांगो को लेकर करप्‍शन फ्री इंडिया की भूख हड़ताल।

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।