नोएडा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक, भूखंड आवंटन समीक्षा, स्क्रूटिनी आदि विषयों पर हुई चर्चा

नोएडा बुधवार को नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम द्वारा सभी विभागों के समीक्षा की गई।

बैठक में निम्नलखित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

1. सभी परिसंपत्तियों विभागों की वर्तमान प्रकाशित भूखंड आवंटन योजना के अद्यतन स्थिति के समीक्षा के गई। सभी को निर्देशित किया गया कि स्क्रूटिनी पूर्ण कर इसी माह में आवंटन जारी किए जाए, नए भूखंड आवंटन योजनाएँ प्रकाशित की जाए।

2. प्राधिकरण के सभी विभागों से जारी होने सभी नोटिस और डिफॉल्टर की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित की जाए।

3. सभी विभागों के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने एवं अतिदेयता की वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बड़े एवं chronic डिफॉल्टर की RC जारी करने के निर्देश दिए गए।

4. निविदाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को जल्दी पूर्ण करने हेतु प्रहरी सॉफ्टवेर को लागू करने के निर्देश दिए गए।

5. प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग को रोकते हुए प्लास्टिक बैन की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर संजय कुमार खत्री,अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, करुण करुणेश, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, महेंद्र प्रसाद, विशेष कार्याधिकारी, वंदना त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सतीश पाल, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts

Noida News:नोएडा पुलिस मुठभेड़ में, 50 हज़ार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर।

Noida News:थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी और छिनैती के आरोप में 2 अभियुक्त, गिरफ्तार, कब्जे से दर्ज़न से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद।

Gautambudhnagar:5 इंस्पेक्टर भेजे गए इधर से उधर,1 सब-इंस्पेक्टर को मिली थाने की कमान।